जागेश्वर (अल्मोड़ा)। संत महेश गिरि के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर जागेश्वर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा जागेश्वर के शीतला माता मंदिर परिसर से होते हुए जागेश्वर बाजार में घूमी। इस मौके पर मोहन चंद्र भट्ट, पीतांबर भट्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, योगेश भट्ट, गिरीश भट्ट, हेम चंद्र पांडेय, जीवन सिंह थे।