फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह छह से रात्रि नौ बजे तक खोलें व्यापारी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दुकानों के खुलने और बंद होने का समय लॉकडाउन से पूर्व की तरह कर दिया गया है। दुकानें सुबह छह से रात नौ बजे तक खुली रहेंगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नया समय मालूम नहीं होने के कारण बाजार में उनका आवागमन कम हो रहा है और नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। महामंत्री हर्ष पंत, उपसचिव मनोज पंत और महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल ने व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठानों को यथा समय खोलकर ग्रामीण जनता को राहत पहुंचाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें