फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: मरचूला में एक साल में बाघ ने तीन महिलाओं को उतारा मौत के घाट, एक बाल-बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्ट(अल्मोड़ा)। मरचूला क्षेत्र में बाघ के हमले की घटनाएं दिर-पर-दिन बढ़ रही हैं। बीते एक साल में यहां बाघ ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतारा है, जबिक एक महिला गंभीर रूप से घायल हुईं। अब फिर से महिला की मौत से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कार्बेट पार्क से सटे मरचूला क्षेत्र में बाघ दिन-पर-दिन हिंसक होते जा रहे हैं, जो यहां के लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। बीते एक साल में यहां बाघ के हमले की तीन घटनाएं सामने आई हैं। मार्च 2022 में बाघ ने क्षेत्र के कूटी गांव की गुड्डी देवी को अपना निवाला बनाया था। ठीक एक माह बाद अप्रैल 2022 में झड़गांव की परी देवी को बाघ ने मौत के घाट उतारा। नवंबर 2022 में ही सांकर गांव की कमला देवी पर बाघ ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में उसकी किसी तरह जान बच गई। फिर से झड़गांव में बाघ के हमले में एक महिला को काल का ग्रास बनना पड़ा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं इस तरह की घटनाओं से लोगों में दहशत है। बावजूद इसके उनकी सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं किए जा रहे, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें