पहल तलाड़ खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : पहल तलाड़ खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी
अल्मोड़ा। पहल तलाड़ के खेल मैदान में आयोजित सांयकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुड़ाबांज, गेम चेंजर्स और जय गोलू की टीम ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
पहल तलाड़ खेल मैदान में उद्घाटन मैच नैनी जागेश्वर और गरुड़ाबांज लायंस के बीच खेला गया। नैनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गरुड़बांज की टीम ने 11वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच सर्विसेज बी और गेम चेंजर्स के बीच खेला गया। गेम चेंजर्स ने सर्विसेज को 15 रन से हराया। तीसरा मैच फ्रेंड्स क्लब और जय गोलू के बीच खेला गया। जय गोलू की टीम ने दूसरे ही ओवर में लक्ष्य हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंपायर की भूमिका साहिल, सूरज मेहरा, कमल बिष्ट, पवन भट्ट, अमित, राजू ने निभाई। अरविंद मेर स्कोरर रहे। यहां मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह, चंदन लटवाल, हितेश सिंह, रक्षित रावत, मोहन भट्ट आदि मौजूद रहे।