फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अलग-अलग मामलों में तीन ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन

Thu, 06 Nov 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में अलग-अलग मामलों में तीन लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गरुड़ के नौगांव के 45 साल के ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे परिजन सीएचसी बैजनाथ लाए जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कफलढूंगा निवासी 28 साल की महिला ने भी घरेलू कलह के कारण यूरिया खाद का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी बैजनाथ लाए। प्राथमिक जांच के बाद उसे वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जगथाना निवासी 22 साल की युवती ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिजिशियन डॉ. सीएमएस भैसोड़ा ने बताया कि सभी लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें