अल्मोड़ा। नगर के पातालदेवी मंदिर के पास तीन तेंदुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पातालदेवी निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर के बाहर से लगे सीसीटीवी में बुधवार को रात 11 बजे तीन तेंदुए की चहलकदमी कैद हुई। तेंदुए मकान के आगे खेतों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह जानकारी मिली। इससे जानमाल का खतरा बना है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। इधर रेंजर मोहन राम ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। संवाद
08एएलएम09- सीसीटीवी में कैद तेंदुए। स्वयं