फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में वाहन चलाने पर तीन चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर तीन चालकों को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत के नेतृत्व में शुक्रवार को लोधिया बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन संख्या यूके 05 डी 0117 के चालक ग्राम पांखड़ कपकोट जिला बागेश्वर निवासी सूरज सिंह और बोलेरो वाहन संख्या यूके 01 टीए 3699 के चालक ग्राम मुनौली अल्मोड़ा निवासी विनोद चंद भट्ट नशे में वाहन चलाते पाए गए। इसके अलावा दन्या थानाध्यक्ष संतोष देवरानी ने थाना गेट के समीप डंपर संख्या यूके 05- 3444 के चालक पिथौरागढ़ जिले के गुरना निवासी महेश कुमार को भी नशे में वाहन चलाने पर पकड़ा। तीनों चालकों को गिरफ्तार कर तीनों के वाहन जब्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें