फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Crime News: फेरी लगाने की आड़ में गांजा तस्करी, तीन गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 04:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

भतरौंजखान में फेरी लगाने की आड़ में अब गांजे की तस्करी हो रही है। भतरौंजखान पुलिस ने एक जबकि सल्ट पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनसे करीब साढ़े चौदह किलो गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में फेरी लगाने की आड़ में अब गांजे की तस्करी हो रही है। भतरौंजखान पुलिस ने एक जबकि सल्ट पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनसे करीब साढ़े चौदह किलो गांजा बरामद किया। तीनों मैदानी क्षेत्रों में गांजे को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

भतरौंजखान थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छोटी घट्टी के पास भिकियासैंण बसोद मार्ग पर एक बाइक सवार को रोका। फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले की गठरी को खोलकर देखी तो उसमें 6 किलो 860 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी सलीम (30) निवासी ग्राम मंझरा बेरखेड़ा पोस्ट मानपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी ने बताया कि वह फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। गांजा भिकियासैंण की ओर से ला रहा था जिसे वह मुरादाबाद ले जाने वाला था।

सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के मरचूला में मौलेखाल की ओर आ रही एक बाइक को रोका। कुलदीप (32) निवासी ग्राम सोकर धाम काॅलोनी पोस्ट पीरूमदारा रामनगर और दिनेश कुमार (22) निवासी मो. जुलाहान पोस्ट जसपुर ऊधमसिंह नगर के पास से 7 किलो 595 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दोनों ने बताया कि वह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहे थे जिसे वह ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें