अल्मोड़ा। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिले के कक्षा एक से 12वीं तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में 28 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। उन्होंने सीईओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन कराने को कहा है।