फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ज्वारनेड़ी में यात्री प्रतीक्षालय न होने से हो रही परेशानी

Thu, 25 Dec 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ज्वारनेड़ी में यात्री प्रतीक्षालय नहीं है। इस कारण यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। ज्वारनेड़ी से अल्मोड़ा, हल्द्वानी सहित अन्य स्थानों को काफी संख्या में वाहनों का संचालन होता है। गर्मियों में तेज धूप में यात्री पसीने से तरबतर हो जाते हैं तो वहीं बारिश में भीगने को मजबूर होते हैं। उन यात्रियों को अधिक परेशानी होती है जिनके साथ में छोटे बच्चे होते हैं। स्थानीय निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय न होने से काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय जल्द बनाने की मांग की। लोगों ने बताया कि वाहनों का इंतजार करने के दौरान कभी अचानक बारिश हो जाती है। इससे ज्यादा दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें