अल्मोड़ा। ऑपरेशन स्माइल टीम व महिला कोतवाली पुलिस टीम ने घर से नाराज होकर निकली महिला और उसके चार माह के पुत्र को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। महिला के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। सोमवार को महिला कोतवाली अल्मोड़ा को एनडीटी क्षेत्र में एक महिला अपने चार माह के बच्चे के साथ भटकती हुई मिली। जिस पर महिला कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को सुरक्षा की दृष्टि से महिला कोतवाली में सुरक्षित रखा। महिला कोतवाली की कोतवाल जानकी भंडारी और प्रभारी स्माइल टीम के नेतृत्व में महिला से पूछताछ की गई। जिस पर महिला ने नाराज होकर घर से आना बताया। महिला से उसके परिजनों के बारे में जानकारी ली गई। महिला की काउंसलिंग करते हुए मंगलवार को ऑपरेशन स्माइल टीम ने महिला व उसके चार माह के बच्चे को रानीखेत उसके घर जाकर परिजनों के सुपुर्द किया।