फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: निर्धारित समय पर नहीं आ रहा पानी, लोग झेल रहे परेशानी

Tue, 13 Jan 2026 03:23 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा के कई मोहल्लों में ठंड के दिनों में भी पानी की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में ठंड के दिनों में भी नगर के कुछ मोहल्लों में पेयजल समस्या बनी हुई है। कुछ मोहल्लों तय समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण उन्हें परेशानी हो रही है।

नगर के एनटीडी, धारानौला, चीनाखान, दुगालखोला आदि इलाकों में पानी निर्धारित समय पर नहीं आ रहा है। इस कारण नौकरी पेशा और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनटीडी निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि पानी बहुत कम आ रहा है। पानी का प्रेशर कम होने से जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही है। उन्होंने कहा कि कभी पानी ही नहीं आता है। ऐसे में स्थानीय जल स्रोतों से पानी लाकर काम चलाना पड़ता है।

धारानौला निवासी किशोर जोशी ने बताया कि पानी निर्धारित समय पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी विद्युत कटौती से पंपिंग ठप रहती है तो कभी पाइप लाइन फट जाने से उपभोक्ता परेशान रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें