फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पेट दर्द की शिकायत पर अल्मोड़ा अस्पताल पहुंची किशोरी गर्भवती निकली, दो के खिलाफ दर्ज किया केस

Tue, 05 Aug 2025 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

नैनीताल जिले के एक गांव में भाई-बहन के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 16 वर्षीय किशोरी जांच में आठ माह की गर्भवती निकली। पुलिस ने इस मामले दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के एक गांव में भाई-बहन के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 16 वर्षीय किशोरी जांच में आठ माह की गर्भवती निकली। दसवीं कक्षा की छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने इस मामले दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिला अस्पताल अल्मोड़ा में चिकित्सकों ने किशोरी का अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि वह आठ माह से अधिक समय की गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में पता चला कि गांव के रिश्ते में दो भाइयों ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है कि छात्रा ने लोकलाज के डर से परिजनों को यह बात नहीं बताई। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि किशोरी की बेस अस्पताल में डिलीवरी हो गई है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। मामले की विवेचना नैनीताल जिले के संबंधित थाना पुलिस को भेज दी है।

छात्रा के गर्भवती होने का मामला जैसे ही संज्ञान में आया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पीड़ित के गांव के ही दो युवकों के नाम सामने आ रहे है। विवेचना नैनीताल जिले के संबंधित थाना पुलिस करेगी। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें