अल्मोड़ा। एडम्स इंटर कॉलेज के मैदान में आतिशबाजी के लिए दुकानों का आवंटन हो गया है। शुक्रवार को नगर निगम ने 50 दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया। सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी ने कहा कि चिह्नित व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित शर्तों के अधीन एवं सावधानी पूर्वक आतिशबाजी का सामान विक्रय किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।