फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को लेकर कटियाखाल में ग्रामीणों का अनशन जारी

Tue, 19 Feb 2019 12:15 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
जसपुर कोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर जसपुर कोट के कटियाखाल में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 47 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। 

आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को आज कई दिन हो गए हैं लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनायी जानी थी लेकिन यह सड़क कई सालों बाद भी नहीं बन सकी। इससे मुनड़ा, मजबाखली, कोत्यडा, कुमियाचौड़, सिमल जसपुर, तल्ला जसपुर, टीट, बांगीधार, बरहलिया, मयालबाखल, रगडग़ाड, खदेरा समेत एक दर्जन गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं।  

क्रमिक अनशन में गांगुली देवी, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, अमित रावत, उमेश चंद्र, राधा देवी, सुरेंद्र सिंह बैठे। समर्थन में अमित रावत, चंदन सिंह, उमेश चंद्र, बसंती देवी, मधुली देवी, दीपा देवी, गोविंदी देवी, अनीता देवी, ममता रावत, बबली रावत, अंबिका रावत, ज्योति रावत, शांति देवी, सुनीता देवी, सुमन रावत आदि बैठे।  


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें