फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे में सीता स्वयंवर के दृश्य ने मोहा मन

Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। जय मां दुर्गा रामलीला कमेटी और व्यापार मंडल स्याल्दे की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का सुंदर मंचन किया गया। पूर्व प्रधान भुवन सिंह मनराल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मंचन के दौरान सीता स्वयंवर के दृश्य और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने खूब वाहवाही बटोरी। अन्य प्रसंगों का भी कलाकारों ने शानदार मंचन किया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। कमेटी के व्यवस्थापक डीकम्बर घौलाखंडी ने बताया कि रामलीला के आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। चौकोट क्षेत्र में पौराणिक समय से रामलीला मंचन की परंपरा रही है। राम के पात्र की भूमिका नैना पपनै, लक्ष्मण की नीमा मनराल, सीता की इशिता तिवाड़ी, जनक की आनंद बल्लभ पोखरियाल, दशरथ की खीमानंद मासीवाल, विश्वामित्र की पन्ना नाथ और परशुराम की जगदीश जोशी निभा रहे हैं। तबले पर शेखर पपनै और हारमोनियम पर मधुसूदन पपनै संगत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें