अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 पर शैल बैंड से पांडेखोला तक डामरीकरण कार्य होगा। इस कारण 29 मई से एक जून तक रोजाना रात्रि नौ बजे से प्रात: छह बजे तक यह मार्ग सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। राष्ट्रीय मार्ग खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के सहायक अभियंता शंकर सिंह जड़ौत ने यह जानकारी दी। उन्होंने आम जनता से सहयोग और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की।