फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लिंक मार्ग बदहाल होने से बढ़ा हादसे का खतरा

Thu, 05 Mar 2026 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ज्वालादेवी और नारायणदेव वार्ड की सीमा पर बना लिंक मार्ग बदहाल हो गया है। क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ताकुला मोटर मार्ग से कफलखेत बाईपास तक बने सीसी लिंक मार्ग से छोटे वाहन गुजरते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मुफीद शॉर्टकट है, लेकिन कई महीनों से मार्ग की स्थिति खराब है। प्रताप सिंह, ठाकुर सिंह, मदन सिंह, हिमांशु गढ़िया, विजय गढ़िया, जगदीश उपाध्याय, सोनू टम्टा आदि ने बताया कि सीसी मार्ग कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है। गड्ढों के कारण वाहन चलाना जोखिमभरा हो रहा है। सड़क किनारे सुरक्षा के लिए रेलिंग भी नहीं लगी है। क्षेत्र के लोग और विद्यार्थी पैदल चलने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। बताया कि दोपहिया वाहन सवारों के चोटिल होने की संभावना अधिक बनी रहती है। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें