फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: चिंतोली-नागचूला खाल रोड पर हादसे के शिकार युवकों को अंतिम विदाई, एक साथ जलीं दो दोस्तों की चिताएं

Tue, 31 Mar 2026 01:53 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

चिंतोली-नागचूला खाल मोटर मार्ग हादसे के शिकार गांव के दो दोस्तों की चिताएं एक साथ जलाई गई। यह दृश्य इतना मार्मिक था कि अंतिम संस्कार में शामिल हर आंख नम हो गई। 
विज्ञापन
काई घाट पर जलती मृतकों की चिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के देघाट क्षेत्र का काई घाट सोमवार को उस समय शोक में डूब गया जब एक ही गांव के दो दोस्तों की अर्थियां एक साथ वहां पहुंचीं। यह दृश्य इतना मार्मिक था कि अंतिम संस्कार में शामिल हर आंख नम हो गई। परिजनों की सिसकियों ने माहौल को और भी गमगीन बना दिया।

रविवार को चिंतोली-नागचूला खाल मोटर मार्ग पर चिंतोली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रॉली में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दर्शन सिंह (24) और कुंवर सिंह उर्फ चंदन सिंह (24) के रूप में हुई। दोनों चिंतोली के निवासी थे। दुर्घटना में गोपाल सिंह (24) और नरेंद्र सिंह (18) घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सोमवार को जब दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोस्त और हमउम्र साथियों को यकीन नहीं हो रहा था कि जो कल तक उनके साथ हंसते-बोलते थे आज उन्हें अंतिम विदाई देनी पड़ रही है। काई घाट पर दोनों दोस्तों की अलग-अलग चिताएं जलीं तो परिजन एक-दूसरे को ढांढस बंधाते रहे। अंतिम संस्कार में पहुंचे गांव के लोगों की आंखें युवकों को अंतिम विदाई देते हुए भर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें