स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुरस्त करने समेत आठ सूत्री मांग को लेकर चौकोट जन सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले स्याल्दे तहसील मुख्यालय में चल रहा आंदोलन जारी है। सोमवार को भी राजेंद्र सिंह आमरण अनशन पर डटे रहे। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नही होंगी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कल मंगलवार को स्याल्दे बाजार में चक्काजाम करने और शासन प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्दि यत्र करने का ऐलान किया। वहां राकेश बिष्ट, ललित बिष्ट, पूरन पालीवाल, चंदन उप्रेती, जितेंद्र रजवार, मनोज पटवाल आदि मौजूद रहे। संवाद