अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में मंगलवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में दिया जाने वाला धरना अतिवृष्टि के दृष्टिगत स्थगित कर दिया है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विरोधी संघर्ष समिति के संयोजक और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की।