रानीखेत (अल्मोड़ा)। दुर्ग अभियंता कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। ऑल इंडिया एमईएस सिविलियन इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। दुर्ग अभियंता एनएस राजू ने पर्यावरण और वनों के महत्व पर जानकारी दी। इस अवसर पर एजीई पीपी सिंह, टीएन मुरली, राजीव मनोचा, एमएम सेठी आदि मौजूद थे।