अल्मोड़ा। घर से बाजार गया व्यक्ति घर वापस नहीं लौटा। नगर के दुगालखोला नियर गोल मार्केट निवासी विनोद चंद्र भट्ट ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनके भाई सुभाष चंद्र भट्ट सात फरवरी को रोज की तरह बाजार गए थे लेकिन अब तक घर नहीं लौटे हैं। दोस्तों व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कर लापता का पता लगाने की गुहार लगाई है।