खनिया में अग्नि प्रभावित परिवार से मिलते विधायक डा. प्रमोद नैनवाल। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खनिया में शुक्रवार तड़के परचून की दुकान में हुए अग्निकांड का देर शाम विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निकांड पीड़ित दुकानदार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
बता दें कि शुक्रवार की तड़के खनिया स्थित एक परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में दुकानदार राजेंद्र सिंह ने लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। शुक्रवार रात विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल खनिया पहुंचे। इस दौरान विधायक के साथ विमल भट्ट, मनीष चौधरी, अश्वनी भगत, उमेश पंत, दर्शन बिष्ट, मंजीत भगत, ललित भगत, मनीष जोशी, दर्शन सिंह, वीरेंद्र भंडारी, जगदीश पडलिया आदि थे। संवाद