अल्मोड़ा। महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में 24 नवंबर को आहूत समीक्षा बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि अब यह समीक्षा बैठक 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से विकास भवन सभागार में प्रस्तावित की गई है।