फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनिश्चितकालीन धरना क्रमिक अनशन में बदला

Mon, 10 Nov 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आपरेशन स्वास्थ्य के तहत सीएचसी भिकियासैंण में मानक के अनुसार स्पेशलिस्ट डॉक्टर सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के मांग को लेकर रामलीला मैदान में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन क्रमिक अनशन में बदल गया है। सोमवार को कुसुमलता बौड़ाई, सभासद संजय बंगारी, अभिषेक बंगारी, प्रदीप बिष्ट आदि क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा रामलीला मैदान पहुंची। आंदोलनकारियों ने पांच सौ लोगों के हस्ताक्षर कर स्वास्थ्य मंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। आंदोलन का नेतृत्व कर रही कुसुमलता बौड़ाई ने बताया सीएचसी भिकियासैंण में मानकों को पूरा करने के लिए पिछले एक माह से हस्ताक्षर अभियान चला है। सोमवार कुसुमलता बौड़ाई, सभासद संजय बंगारी, अभिषेक बंगारी, प्रदीप बिष्ट आदि क्रमिक अनशन पर बैठे। इनके समर्थन में पर्वतीय कृषक,बागवानी, उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती, भूपेंद्र बिष्ट,बालम सिंह बिष्ट, मिथिलेश बिष्ट,नीरज पधान, अर्जुन भंडारी, श्याम बिष्ट, प्रीति भंडारी, कल्पना देवी,दीपा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें