सड़क के शिलान्यास का पत्थर तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अज्ञात तत्वों ने शुक्रवार की रात असगोली-झुर्रिया-पैठाणी मोटर मार्ग के शिलान्यास का पत्थर तोड़ दिया। दरअसल क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट को शनिवार को इस मोटर मार्ग का शिलान्यास करना था, लेकिन अज्ञात तत्वों ने इसे पहले ही तोड़ दिया। विधायक ने मोटर मार्ग का उद्घाटन फिर रिबन काटकर किया। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसपी सिन्हा ने बताया कि अवर अभियंता ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी है।