फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वन रक्षक और दरोगा करेंगे पांच-पांच गांवों में पौधारोपण

विज्ञापन
वन महोत्सव के तहत पौधारोपण करते रेंजर आशुतोष जोशी व अन्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिनसर वन्य जीव विहार की ओर से रेंजर मुख्यालय अयारपानी में महोत्सव के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वनों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान वन रक्षक और वन दरोगाओं से अपने-अपने क्षेत्र में पौधा रोपण किए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रेंजर आशुतोष जोशी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधा रोपण बहुत जरूरी है। जंगलों को सभी ने मिलकर हरा-भरा रखना होगा तभी हमारे पर्यावरण का तालमेल बना रहेगा। इस दौरान वन रेंजर जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बिनसर वन्य जीव विहार को आकर्षक बनाने के लिए अयारपानी -बिनसर मोटरमार्ग के खाली स्थानों में पौधा रोपण किया। टीम ने बांज देवदार, बुरांश समेत विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधे रोपे। इस दौरान रेंजर जोशी ने सभी वन रक्षक तथा वन दरोगाओं को अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम पांच-पांच गांवों में पौधा रोपण अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से गुलबहार, सिल्वरओक, वेलिया, गुलाब आदि के पौधे भी रोपे जाएंगे। कार्यक्रम में वन दरोगा जीवन सिंह बोरा, हेमंत रावत, वन रक्षक, हरीश चंद्र सती, भानु बेलवाल, दीवान राम, भगवंत सिंह, कैलाश भट्ट, ललति मोहन लोहनी आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें