स्याल्दे (अल्मोड़ा)। महग्यारी ग्राम पंचायत में पहली खुली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लीला देवी ने की। उन्होंने कहा कि वह गांव की समस्या के समाधान के लिए कार्य करेंगी। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे तेंदुए और लावारिस जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि दो दिन में तेंदुए ने पांच मवेशियों को मार चुका है इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। बैठक में मौजूद वन कर्मचारी शंकर सिंह बोरा ने ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी पूरन गिरी, शंकर दत्त, तारा दत्त कांडपाल, बंशीघर जोशी, केशव गिरी, जानकी देवी, गंगा देवी मौजूद रहे।