अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित स्व.भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी उगलियाें का हुनर दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के 20वें दिन का पहला एकल मुकाबला धीरज साह और मनीष वर्मा के बीच खेला गया। मनीष ने आसानी से 29-6 के अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा युगल मैच इंदर सिंह बिष्ट, मनीष वर्मा और हर्षवर्धन वर्मा, धर्मेंद्र बिष्ट की जोड़ी के बीच खेला गया। इंदर सिंह बिष्ट और मनीष वर्मा की जोड़ी ने 34-10 से अंतर से मैच अपने नाम किया। दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सचिन कुमार, विवेक वर्मा, फिरोज अंसारी, बिट्टू मैच के निर्णायक और मनिक पांडे स्कोरर रहे। वहां समिति मनोज वर्मा, राहत हुसैन अंसारी, नीरज बोरा, मनीष साह, शरद गुरुरानी, किशन साह, डॉ. नारायण बिष्ट, रोहित कार्की, गोपाल पांडे सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।