फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दीपक और मोनू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Tue, 09 Jun 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित स्व.भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक शॉट लगाकर अपना हुनर दिखाया। वहीं दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों में जोश भरा। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल का पहला युगल मैच दीपक साह, मोनू कुमार और हबीब अहमद, मुन्ना कुमार के बीच खेला गया। इस मुकाबले का बेस्ट ऑफ थ्री का पहला मैच दीपक और मोनू की जोड़ी ने 29-13 अंकों के अंतर से जीता। दूसरे मैच हबीब और मुन्ना की जोड़ी ने 30-13 अंकों के अंतर से अपने नाम किया। अंतिम निर्णायक मैच दीपक और मोनू की जोड़ी ने 30-12 अंकों के साथ जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं प्रतियोगिता का पहला एकल सेमीफाइनल मैच सचिन आर्य और राजेश साह के बीच हुआ। इसमे राजेश पहले मैच में 33-13 अंकों से जीत दर्ज की। खबर लिखे जाने तक राजेश दूसरे सेट में 27-19 अंकों से आगे चल रहे थे। फईम अहमद, दानिश अंसारी मैच के निर्णायक और मनिक पांडे, प्रदीप वर्मा स्कोरर रहे। वहां समिति के मनोज वर्मा कांची, कपिल सहगल, दीपक वर्मा, रवि वर्मा, मनोज साह, गोविंद लाल वर्मा, विनय वर्मा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें