जागेश्वर क्षेत्र में बाईपास निर्माण कार्य के लिए सर्वे करती प्रशासन की टीम। संवाद
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर क्षेत्र में आरतोला- फुलई, जागेश्वर–जटा गंगा उदगम स्थल, सिरौदा -मंतोला–गोठयूड़ा आदि गांवों तक बाईपास निर्माण कार्य को लेकर उपजे विवाद के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बैठक की। अधिशाषी अभियंता आलोक ओली ने बताया कि प्रस्तावित सड़क मार्ग पर देवदार के पेड़ों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में अब कोटुली गांव होते हुए बाईपास सड़क लछना खाली,जटा गंगा उदगम स्थल होते हुये, मंतोला, सिरौदा,गोठयुड़ा, बहताण से भगरतोला लाइन को जोड़ने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मंतोला गुठ प्रधान प्रतिनिधि हरीश चंद्र से जागेश्वर विधायक के सहयोग प्रस्ताव प्रतिलिपि का नाम परिवर्तन करने की बात कही। बैठक में सहायक अभियंता फैजान मलिक, जेई पूरन चंद्र बहुगुणा, हरीश चंद्र भट्ट, नारद भट्ट, भगवान भट्ट, नीरज भट्ट मौजूद रहे। संवाद