फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर संतरंगी रोशनी ने जगमग हुई सांस्कृतिक नगरी

विज्ञापन
अल्मोड़ा में दिवाली के दिन आसमान पर रंग बिखरते पटाखे।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने महालक्ष्मी की पूजा कर परिवार के सुख, समृद्धि की कामना की। घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान को अर्पित किए। शाम होते ही शहर और गांव विद्युत की सतरंगी रोशनी से जगमगा उठे।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर लोगों ने घरों, दुकानों, मंदिरों को बिजली और फूलों की आकर्षक मालाओं से सजाया था। शाम के समय जिला सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की। कोरोना का असर कम होने से लोगों में दिवाली का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई नव विवाहिताओं ने ससुराल में पहली दिवाली मनाई। इधर, जैंती, लमगड़ा, भतरौंजखान, मौलेखाल, सोमेश्वर, भिकियासैंण आदि स्थानों में भी दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। 27 अक्तूबर को भैयादूज का पर्व मनाया जाएगा। अधिकांश लोग त्योहार मनाने घर गए हैं। भैयादूज पर्व मनाने के बाद प्रवासियों के कार्य स्थलों को लौटने का सिलसिला शुरू होगा।
---------
जुए की खली में लाखों के हुए वारे न्यारे
अल्मोड़ा। दिवाली पर शहर से लेकर गांवों, कस्बों में सजे जुए के फड़ों में लाखों रुपये की हार जीत हुई। धनतेरस से एक दो दिन पूर्व ही जुए के फड़ सज गए थे। संभ्रात लोगों ने गोपनीय अड्डों में जुए में हाथ आजमाए।
विज्ञापन

-------------
बाजारों में भी कम रही चहल पहल
अल्मोड़ा। दिवाली पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को बाजार बंद रहने से मुख्य बाजार में चहल पहल कम रही। सब्जी की दुकान और कुछ जनरल स्टोर की दुकानें खुली रहीं। मोहल्लों में भी कुछ दुकानें बंद रही तो कुछ दुकानें खुली थीं।
---------
अबकी बार घर-घर जाकर भी दी दिवाली की बधाई
अल्मोड़ा। दिवाली पर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर गले मिलकर दिवाली पर्व की बधाई दी। कई लोगों ने फोन, फेसबुक, व्हाट्एप, वीडियो कॉल आदि संचार माध्यमों से एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी। पिछले साल दिवाली पर कोराना का प्रभाव था। लोगों ने घर जाकर शुभकामनाएं देने और गले मिलने से परहेज किया।

दिवाली पर जगमगाती हुई अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी।संवाद फोटो-हेमंत बिष्ट- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें