बागेश्वर में करवाचौथ के लिए खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार रहा। त्योहार के लिए पूजा सामग्री समेत विभिन्न चीजों की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कपड़े, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर महिलाओं भीड़ रही। शुक्रवार को सुबह से ही बाजार महिलाओं के स्वागत के लिए सजधज चुका था। सुबह से ही खरीदारी और तैयारी का दौर शुरू हो गया। शाम तक बाजार की चहल पहल और बढ़ गई। त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। ब्यूरो