अल्मोड़ा में एक बैंक के बाहर लगी लाइन।
- फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। नगर के बैंकों में इन दिनों सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हैं। सुबह बैंक खुलने से पहले ही लोग बैंकों के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर के तमाम बैंकों में सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी रही। बैंक खुलने से पहले ही लोग गेट के बाहर जमघट लगाकर खड़े हो गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी उल्लंघन किया गया। वहीं बैंकों की लंबी कतार में ग्राहकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।