फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान तेजी से चलेगा

Fri, 23 Aug 2024 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में छूटे आयुष्मान कार्ड पात्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग की कवायद तेज हो गई है। इसमें समाज कल्याण, बाल विकास, पंचायती राज, खाद्य पूर्ति, शिक्षा विभाग मिलकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए आयुष्मान योजना चलाई गई है लेकिन अभी तक कई लोगों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं। इसके चलते लोग अपेक्षित लाभ से वंचित हैं। इससे रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन अब सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग अब अन्य विभागों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाएगा और शत-प्रतिशत कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाएगा।
लक्ष्य के सापेक्ष नहीं बन पाए आयुष्मान कार्ड

जिले में स्वास्थ्य विभाग को करीब चार लाख 87 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने हैं, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य के सापेक्ष महज दो लाख कार्ड ही बना पाया है। इसका कारण राशन कार्ड ऑनलाइन न होना सहित अन्य समस्या है।
विज्ञापन


डॉ. वीएस टोलिया, निदेशक आयुष्मान केंद्र, देहरादून ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से मरीजों को अधिक से अधिक लाभ दिया जाता है। लाभार्थियों के कार्ड ऑनलाइन न हो पाने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में आई दिक्कतें दूर की जा रही हैं। अब इस अभियान को तेजी से चलाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें