फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे तीमारदार

Fri, 05 Apr 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तीन दिन बाद ठीक हुई लिफ्ट में कुछ देर बाद ही फिर से खराबी आ गई और इसका संचालन रुक गया। अचानक संचालन ठप होने से इसमें मौजूद तीमारदार फंस गए। फंसे लोगों की लिफ्ट के भीतर सांस फूली तो बाहर अस्पताल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह आधे घंटे बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीते तीन दिन से खराबी के चलते लिफ्ट का संचालन ठप था। चौथे दिन शुक्रवार को तकनीशियन ने यहां पहुंचकर लिफ्ट का संचालन शुरू कराया। मरीजों और तीमारदारों की इसमें आवाजाही शुरू होने से उन्हें राहत मिली। जब तीमारदार इसमें आवाजाही कर रहे थे तो एक घंटे बाद अचानक फिर से लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया। तीन तीमारदार इसमें फंस गए, इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। तकनीशियन ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लिफ्ट में फंसे तीमारदारों को बाहर निकाला। खराबी के चलते फिर से लिफ्ट का संचालन ठप हो गया और मरीजों, गर्भवतियों, तीमारदारों को फिर से सीढ़ी चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। संवाद
Iआए दिन मिल रहा है धोखा, फंस चुके हैं पीएमएसI
Iअल्मोड़ा। जिला अस्पताल में स्थापित लिफ्ट राहत कम दर्द अधिक दे रही है। आए दिन खराबी के चलते इसका संचालन ठप हो रहा है। अचानक काम करना बंद करने से इसमें मरीज और तीमारदार फंस रहे हैं। बीते वर्ष सितंबर माह में पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी भी आधे घंटे तक इसमें फंसे रहे, इन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। I
विज्ञापन

-
Iलिफ्ट ने अचानक काम करना बंद कर दिया, इससे तीमारदार इसमें फंस गए। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। जल्द ही सीनियर तकनीशियन यहां पहुंचकर लिफ्ट की खराबी को दूर करेंगे। I
विज्ञापन

Iडॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा। I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें