फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: टेस्टिंग ट्रैक पर पास चालकों को ही मिलेगा डीएल

Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 अब संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय अल्मोड़ा में डेढ़ करोड़ रुपये से टेस्टिंग ट्रैक बने
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अब संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय में डेढ़ करोड़ रुपये से टेस्टिंग ट्रैक बनेगा। ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने के लिए आवेदकों को वाहन चलाना होगा। उनकी ड्राइविंग को परखने के बाद ही इसमें सफल लोगों को लाइसेंस मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं को रोकना इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन

हवालबाग स्थित आरटीओ कार्यालय में रोजाना औसतन 10 से अधिक लोग ड्राइविंग लाइसेंस डीएल के लिए आवेदन करते हैं। आवेदकों की लिखित परीक्षा के बाद उनका ड्राइविंग टेस्ट होता है। अभी बगैर ड्राइविंग टेस्ट के ही आवेदकों को डीएम जारी किया जाता है लेकिन अब परिवहन विभाग ने ट्रैक निर्माण की कवायद शुरू कर दी है जिसके लिए एक करोड़ पचपन लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है और इसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके निर्माण के बाद विभाग केवल कुशल चालक और यातायात नियमों की पूरी जानकारी रखने वाले लोगों को ही डीएल जारी करेगा।




इन परीक्षाओं को करना होगा पास
अल्मोड़ा। डीएल पाने के लिए लोगों को ट्रैफिक सिग्नल की पूरी जानकारी रखनी होगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा के बाद ड्राइविंग टेस्ट में उन्हें स्ट्रेट रैंप, इमरजेंसी ब्रेक, रिवर्स पार्किंग, फॉर्मेशन एट, ग्रेडिनेट टेस्ट आदि प्रक्रिया से गुजरना होगा। इससे परीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारी चालक की कुशलता को परखेंगे।
विज्ञापन


ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। ट्रैक बनने के बाद कुशल चालक और यातायात नियमों के जानकार लोगों को ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। - गुरुदेव सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें