फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सेराघाट में सरयू नदी में बहा किशोर, तलाश जारी

Sun, 06 Aug 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
लापता किशोर मनोज सिंह बिष्ट।
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना के सेराघाट में नहाने गया एक किशोर सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया। किशोर के बहने की सूचना पर आसपास के लोगों, ग्रामीणों और पुलिस ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस उसकी खोजबीन में अब भी जुटी है लेकिन उसके हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

धौलादेवी विकासखंड के कुंजा गांव के तोक लछना, शौकियाथल निवासी मनोज सिंह बिष्ट (17) पुत्र दान सिंह बीते शनिवार को आरतोला से अपने एक परिचित डंपर चालक के साथ सेराघाट के जिंगल गांव रेत लेने पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद वह कपड़े उतारकर नहाने सरयू नदी में कूदा तो पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और कुछ देर बाद ही वह आंखों से ओझल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस टीम और ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुटे रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने कहा कि किशोर की खोजबीन जारी है लेकिन नदी के तेज बहाव के चलते दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कहा रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।
-
जागेश्वर मंदिर में रहने वाले पिता से मिला, बेटे को दिए 20 रुपये

धौलछीना। लापता किशोर का एक बड़ा और एक छोटा भाई हैं। मां की 10 साल पूर्व मौत हो गई। उसके पिता भी जागेश्वर धाम में बाबा के साथ रहते हैं। बीते शनिवार को किशोर पिता से मिलने जागेश्वर पहुंचा। पिता ने उसे 20 रुपये भी दिए। बाजार में पहुंचते ही वह डंपर में बैठकर सेराघाट के जिंगल गांव की ओर रवाना हुआ। बेटे के लापता होने की सूचना पर पिता और भाइयों में कोहराम मचा है।
-
तीन साल में नदी-तालाब में डूबने से 16 लोग गंवा चुके हैं जान
अल्मोड़ा। जिले में तीन साल में नदी-तालाब में डूबने से 16 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में नदी में डूबने से 10, वर्ष 2022 में तीन तो इस वर्ष भी अब तक तीन लोग नदी और तालाब में डूबने से काल का ग्रास बन चुके हैं। बावजूद इसके मौत की कुआं बन रहे नदी और तालाबों में नहाने पर रोक लगाने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें