फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फरसाली में जंगली सुअर के हमले से किशोर घायल

Fri, 27 Mar 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। फरसाली क्षेत्र में जंगली सुअर ने किशोर पर हमला कर दिया। किशोर सीएचसी कपकोट में भर्ती है। विधायक सुरेश गढि़या ने किशोर से मुलाकात की। उन्होंने वन विभाग को मानव-वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए कहा। शुक्रवार सुबह पौने आठ बजे मल्लादेव गांव निवासी आनंद गोस्वामी (13) पुत्र देवेंद्र गिरि गोस्वामी घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक जंगली सुअर ने आनंद पर हमला कर दिया। हमले के समय कई ग्रामीण मौजूद थे। लोगों ने शोर मचाया तो सुअर जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने आनंद को सीएचसी कपकोट पहुंचाया। डॉ. प्रतीक शर्मा ने बताया कि किशोर के पैर में दो जगहों पर दांत के निशान हैं। सूचना के बाद वन दरोगा केशर सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार मुआावजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें