फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हल्द्वानी बना राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी का विजेता

विज्ञापन
हल्द्वानी की टीम बनी राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी की विजेता। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विक्टोरिया क्लब और धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा की ओर से एचएनबी स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच हल्द्वानी ने जीता। खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच हल्द्वानी और विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के बीच खेला गया। हल्द्वानी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विक्टोरिया क्लब को 2-1 पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि तहसीलदार कुलदीप पांडे, विशिष्ठ अतिथि धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं संयोजक अरविंद चंद्र जोशी, प्रो. आराधना शुक्ला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने विजेता, उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीम को 25,000 नकद, उप विजेता को 12,000 रुपये नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। महिमा भंडारी, अरविंद पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, पूजा असवाल, राजेंद्र सिंह कनवाल, अजय कनवाल आदि थे।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनील कुमार यादव, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र बोरा, भरत टम्टा, हॉकी एकेडमी अल्मोड़ा के अध्यक्ष अजीत कार्की, जगदीश चौहान, बाल विकास आयोग सदस्य अजय वर्मा, किशोर बाफिला, मयंक कार्की, अंकित पांडे, रोहित वर्मा, मनीष तिवारी, धीरज साह, नगर व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, हरीश गोस्वामी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें