फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सांस्कृतिक शोध प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली में छाए उत्तराखंड के शिक्षक

विज्ञापन
दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के शिक्षक। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय सांस्कृतिक शोध प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली में आयोजित कला, साहित्य, खानपान तथा पहनावे पर आधारित प्रतियोगिता में रानीखेत के तीन शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

25 जुलाई से छह अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के 55 अध्यापकों ने प्रतिभाग किया था। शिक्षिका विनीता खाती ने बताया कि उत्तराखंड से आठ अध्यापक दिल्ली गए थे। रानीखेत से तीन अध्यापकों में उनके अलावा अनूप दास और दीपक बिष्ट ने उत्तराखंड की संस्कृति पर पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया।
1857 की क्रांति से पूर्व आजादी की लड़ाई लड़ने वाले कुंजा नरेश विजय सिंह पर प्रोजेक्ट का निर्माण भी किया। प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित मंगल गीत, झोड़ा, छपेली, हुड़काबौल की भी प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें