फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे में शिक्षकों की पहल, अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में कराया प्रवेश

Tue, 07 Apr 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकारी विद्यालयों में घटते भरोसे के बीच स्याल्दे क्षेत्र में शिक्षकों ने खुद आगे बढ़कर एक सकारात्मक संदेश दिया है। शिक्षक संघ की पहल पर कई अध्यापक-अध्यापिकाओं ने अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराकर नई मिसाल पेश की है। इस मुहिम के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोलना (देघाट), स्याल्दे और सराईखेत को केंद्र बनाकर बेहतर शिक्षा व्यवस्था विकसित करने का संकल्प लिया गया है। पहले चरण में प्रभुदयाल, गजेंद्र चौहान, रमेश नेगी, राजेश सिंह, राखी राजपूत और जयप्रकाश तिवारी सहित कई शिक्षकों ने अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराया। शिक्षकों का कहना है कि जब वे स्वयं अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे तो आम जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ, आधुनिक शिक्षा, कंप्यूटर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे भी इस मुहिम से जुड़कर अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं ताकि सभी को गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें