फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक

विज्ञापन
उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करते संयुक्त मजिस्ट्रेट। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। प्राथमिक विद्यालय तिमिला में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट ने शिक्षक गणेश बुधानी के प्रार्थना कलेंडर और महान विभूतियों की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। पहले दिन 50 मीटर दौड़ में चिलियानौला के पवन प्रथम, सलोनी के नीरज द्वितीय, जैनोली के गौरव तृतीय रहे। टाना पन्याली की बरखा, पांडेकोटा की तनुजा और मनारी की डॉली ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। वहां पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश फुलोरिया आदि थे।
इनका हुआ सम्मान
यशपाल सिंह अधिकारी, सीमा भाकुनी, दीपा खुल्बे, मीना रावत, हेमा जोशी, जीवन चंद अधिकारी, मो. अकरम, मंजूला सिंह, पंकज बिष्ट, बसंत लाल, जगदीश चंद्र, रमा रानी, यशोदा आर्या, उषा नेगी, दीप चंद्र त्रिपाठी, टीका राम आर्या, शांति मेहरा, उषा बिष्ट, राजेंद्र फुलारा, बीना तिवारी, ईश्वरी दत्त पंत, प्रमिला पटियाल, उर्मिला बिष्ट, महेंद्र भंडारी, हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, हरी दत्त पपनै, बबीता जोशी सहित 29 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें