अल्मोड़ा। पुलिस ने स्यादे बाजार में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद की टीम ने लोगों को वर्तमान में होने वाले साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए उससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने लोगों को बैनर और पैंफ्लेट बांटकर नशे के दुष्परिणाम की जानकारी दी। स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने और क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देने को कहा। इसके अलावा पुलिस ने लोगों को गौरा शक्ति एप सहित विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।