फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस अल्मोड़ा में किट और दिव्यांगों को उपकरण बांटे

विज्ञापन
लमगड़ा में आयोजित तहसील दिवस पर दिव्यांग को उपकरण देते एडीम सीएस मर्तोलिया व अन्य। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तहसील दिवस के तहत मंगलवार को जीआईसी परिसर लमगड़ा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के 27 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें दो लोगों बाल विकास विभाग की ओर से महालक्ष्मी किट और समाज कल्याण विभाग की ओर से 12 दिव्यांग लोगों को सहायक उपकरण दिए गए। एक व्यक्ति को कान की मशीन और एक व्यक्ति को कमर बेल्ट दी गई।
विज्ञापन

एडीएम सीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में जीआईसी लमगड़ा स्कूल में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों की 27 शिकायतें दर्ज हुईं। एडीम मर्तोलिया ने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में 40 किसानों को तरल कंसोटिया बांटा गया। कई विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजना की बारे में बता कर लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। लोगों की मांग पर सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने लमगड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में तकनीशियन की नियुक्ति का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बैगनियां की एक युवती ने गौरा देवी कन्याधन का लाभ न मिलने की शिकायत की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, जिला पंचायत सदस्य देवकी देवी, डीडीओ केएन तिवारी, तहसीलदार, अधिकारियों समेत कई लोग मौजूद थे।
विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर में आए 112 आवेदन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शहीद कुंदन सिंह इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वयं समूह और स्वास्थ्य विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्राधिकरण के सचिव रविशंकर मिश्रा ने प्राधिकरण के कार्यों और कानूनी सहायता लेने की जानकारी दी। कहा कि नजदीकी डाकघरों से भी विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए आवेदन आ रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराध नियंत्रण के लिए जागरूक किया गया। समाज कल्याण विभाग और बाल कल्याण समिति ने भी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 70 लोगों का टीकाकरण कर 26 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
सेवायोजन विभाग ने 30 और समाज कल्याण विभाग ने 45 लोगों को लाभ पहुंचाया। कृषि विभाग ने 42 लोगों कृ षि यंत्र बांटे। राजस्व विभाग में आठ, उद्यान विभाग में 30, ई-श्रम विभाग में सात, जिला आयुर्वेदिक यूनानी विभाग में 30, बाल विकास में 04, ग्राम्य विकास विभाग में 11 और ऊर्जा निगम में 12 आवेदन मिले। शिविर का संचालन पीएलवी कविता जोशी ने किया। इस मौके पर अनेक विभागों के अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और पैरा लीगल वालंटियर मौजूद थे।
समाज कल्याण विभाग की ओर से इंटर कॉलेज बासोट में लगाया गया शिविर
भिकियासैंण। समाज कल्याण विभाग की ओर से इंटर कॉलेज बासोट में न्याय पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें समाज कल्याण विभाग ने पेंशन योजनाओं के 20 आवेदन पत्र बांटे।
पशुपालन विभाग ने छह गाय, चार भैंस, दस बकरियों के लिए दवा दी। किसान सम्मान निधि संबंधी तीन समस्याओं का समाधान किया गया। कृषि विभाग ने यंत्रों का वितरण किया। उद्यान विभाग ने मटर, मेथी, मूली के बीज बांटे। स्वास्थ्य विभाग ने 40 ओपीडी कर 22 लोगों की विभिन्न जांचें कीं। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय गड़ाकोटी, कनिष्ठ उपप्रमुख दीपा कड़ाकोटी, प्रधान बासोट रमेश चंद्र, प्रधान सौंरे नीमा देवी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह, विक्रांत चौधरी, विनय कुकरेती, कुबेर बिष्ट, नंदन रावत, भुवन उप्रेती, कुसुम भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें