फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीडी, पपरशैली, रॉयल राजपूत , अल्मोड़ा प्लेयर्स ,टीमें मैच जीत कर अगले चक्र में पहुंची

विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मौजूद खिलाड़ी। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के हीरा डूंगरी मैदान में योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार रात हुई प्रतियोगिता में एनटीडी, पपरशैली, रॉयल राजपूत, अल्मोड़ा प्लेयर्स की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच रॉयल फाइटर और एनटीडी टीमों के बीच खेला गया। रॉयल फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 21 रन बनाए। जवाब में एनटीडी ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया।
दूसरा मैच गुड्डू स्टार और पपरशैली टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुड्डू स्टार ने 10 ओवर में 48 रन बनाए। जवाब में पपरशैली ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

तीसरा मैच रॉयल राजपूत और खिरोली टीमों के बीच खेला गया। रॉयल राजपूत की टीम ने पहले खेलते 10 ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में खिरोली की टीम 26 रन में ही सिमट गई। चौथा मैच शिव शक्ति और अल्मोड़ा प्लेयर्स टीमों के बीच खेला गया। शिव शक्ति ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 39 बनाए। जवाब में अल्मोड़ा प्लेयर्स ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। अंपायर सौरभ वर्मा, हेम तिवारी, दीपक, तरुण, भैरव गोस्वामी, रक्षित तिवारी थे। उद्घोषक गिरीश धवन और राकेश बिष्ट थे। वहां पर भुवन तिवारी, पंकज कांडपाल, शेरअली खान, अकरम खान, मुकेश नेगी, धीरू मर्तोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें