फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले की तैयारी शुरू

Sat, 25 Mar 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट में बिखोती मेले की तैयारी बैठक में भाग लेते पदाधिकारी और अन्य। संवाद
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पाली पछांऊ का ऐतिहासिक स्याल्दे-बिखोती मेला 13 से 15 अप्रैल तक होगा। इसकी तैयारी के लिए विमांडेश्वर मंदिर परिसर में बिखोती मेला समिति की बैठक में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। विधायक मदन बिष्ट ने बताया कि स्याल्दे मेले के लिए मंजूर चार लाख रुपये में से 50,000 रुपये बिखोती मेला समिति को दिए जाएंगे। ब्लाॅक प्रमुख दीपक किरौला ने अपना दो माह का मानदेय मेला समिति को देने की घोषणा की।
विज्ञापन


मेला समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र पुजारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिखोती मेले की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। बताया गया कि मंदिर की बारी के पुजारी एवं अतिथि 13 अप्रैल को दोपहर दो बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदिता भट्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, तहसीलदार लीना चंद्रा, प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि जगत रौतेला, स्याल्दे मेला समिति के उपाध्यक्ष हेम रावत, जगदीश बुधानी, गिरीश चौधरी, चंद्रशेखर जोशी, जगदीश रौतेला आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें