हवालबाग खेल मैदान में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन
अल्मोड़ा। हवालबाग खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया है। 12 दिन तक चले खेल महाकुंभ में जिले के ग्यारह ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अंतिम दिन शनिवार को अंडर-19 कबड्डी बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में स्याल्दे की टीम पहले, धौलादेवी की टीम दूसरे, सल्ट की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 कबड्डी बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में भिकियासैण की टीम पहले, स्याल्दे की टीम दूसरे, सल्ट की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 कबड्डी बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में भिकियासैण की टीम पहले, हवालबाग की टीम दूसरे, ताड़ीखेत की टीम तीसरे स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। वहां पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, धन सिंह धौनी, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, हेमा वर्मा, लता वर्मा, ललित तिवारी, नितिन बिष्ट आदि थे।