फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण

Sat, 07 Mar 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने राजकीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपचार सुविधाओं, काउंसलिंग व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। एसएसपी ने केंद्र में उपचाराधीन लोगों से बातचीत कर केंद्र में उन्हें वर्तमान में मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने राजकीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र प्रशासन को स्वच्छता और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखने और केंद्र में भर्ती लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें